संदेश

राजदरी -देवदरी जल प्रपात ..

चित्र
विंध्य पर्वतीय वनक्षेत्र वाले राजदरी इलाके में वर्षा ऋतु में नैसर्गिक सौंदर्य  चरम पर रहती है। प्रकृति की छांव में वक्त बिताना पर्यटकों को खूब भाता है।  राजदरी, देवदरी और लतीफशाह और चन्द्रप्रभा डैम  घूमने के लिये बेहद उम्दा पर्यटन स्थल हैं।  राजदरी देवदरी और चन्द्रप्रभा वन्य अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में  है । वाराणसी से चंदौली 50 कम दूर  है। राजदरी स्थानीय पर्यटकों की बड़ी तादाद सैर सपाटे और पिकनिक के लिये आती है। रविवार और छुट्टियों के दिन यहां पर्यटकों का मेला सा लगा रहता है।  

भीमबेटका रॉक Bhimbetka rock shelters विश्व धरोहर

चित्र
भोपाल शहर से बाहर पठारी रास्ते से गुजरते रायसेन जिले में स्थित  भीमबेटका गुफाएं पहुँचे सकते है.दस से बारह हजार साल अति प्राचीन गुफाएं प्रागैतिहासिक काल की 275 भित्तिचित्र को आप देख सकते हैं इसके अलावा 600 शैलाश्रय है.विंध्याचलपर्वत से घिरी भोपाल से 45 km दूर रायसेन जिले में नवपाषाण काल की गुफाओं को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित कर रखा हैं.गुफाओं में गेरुआ ,लाल सफेद खनिज रंगों से हाथी,जंगली सूअर,बाघ और शिकार के शैल चित्रों को आदिमानव द्वारा उकेरी गई है.      

शिवपुरी Shivpuri..मुगलों का शाही शिकारगाह

चित्र
शिवपुरी मध्यप्रदेश का प्राचीन और पवित्र शहर में से एक हैं.पर्णपाती के जंगल से घिरा शिवपुरी पहले सिपरी नाम से जाना जाता था .ग्वालियर से 113 km दूर स्थित शिवपुरी रेल और सड़क मार्ग से जुडा है.मुगलकाल में शिवपुरी मुगलों का शाही शिकारगाह हुआ करता था.यहां ही महान स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे के फांसी दी गई थी . पर्यटन स्थल के रूप में विकसित स्थानों में से एक सिंधिया राजवंश के छतरियां है,जो मूलतः स्मारक स्थल है .इंग्लैंड के किंग जार्ज पंचम शिवपुरी शिकार पर आने पर कैसल हाउस का निर्माण किया गया था.यह आवास जार्ज पंचम के लिए सिंधिया घराने द्वारा निर्मित है। .मानसून में भदैया कुंड का अद्भुत जल प्रपात और माधव नेशनल पार्क का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है .