शिवपुरी Shivpuri..मुगलों का शाही शिकारगाह
शिवपुरी मध्यप्रदेश
का प्राचीन और पवित्र शहर में से एक हैं.पर्णपाती के जंगल से घिरा शिवपुरी पहले
सिपरी नाम से जाना जाता था .ग्वालियर से 113 km दूर स्थित शिवपुरी रेल और
सड़क मार्ग से जुडा है.मुगलकाल में शिवपुरी मुगलों का शाही शिकारगाह हुआ करता
था.यहां ही महान स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे के फांसी दी गई थी . पर्यटन स्थल के रूप में विकसित स्थानों में से एक सिंधिया राजवंश के छतरियां है,जो मूलतः स्मारक स्थल
है .इंग्लैंड के किंग जार्ज पंचम शिवपुरी शिकार पर आने पर कैसल हाउस का निर्माण किया गया था.यह आवास जार्ज पंचम के लिए सिंधिया घराने द्वारा निर्मित है। .मानसून में भदैया कुंड का अद्भुत जल प्रपात और माधव नेशनल पार्क का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है .

























टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें