राजदरी -देवदरी जल प्रपात ..
विंध्य पर्वतीय वनक्षेत्र वाले राजदरी इलाके में वर्षा ऋतु में नैसर्गिक सौंदर्य चरम पर रहती है। प्रकृति की छांव में वक्त बिताना पर्यटकों को खूब भाता है। राजदरी, देवदरी और लतीफशाह और चन्द्रप्रभा डैम घूमने के लिये बेहद उम्दा पर्यटन स्थल हैं।
राजदरी देवदरी और चन्द्रप्रभा वन्य अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में है । वाराणसी से चंदौली 50 कम दूर है। राजदरी स्थानीय पर्यटकों की बड़ी तादाद सैर सपाटे और पिकनिक के लिये आती है। रविवार और छुट्टियों के दिन यहां पर्यटकों का मेला सा लगा रहता है।














टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें