तारकेश्वर महादेव मंदिर लगभग 1500 वर्ष पुराने शिव मंदिरों में से एक है।भगवान शिव को समर्पित मंदिर ‘गढ़वाल राइफल’ के मुख्यालय लांसडाउन से यह मंदिर 36 और कोटद्वार से 70 किलोमीटर दूर है। संकरी पहाड़ी मार्गो से गुजरते हुए देवदार और पाइन के घने जंगलों का अद्भुत नजारा है। देवदार के पेड़ों से घिरा यह स्थान उन लोगों के लिए है, जो प्रकृति में सौंदर्य और शांति की तलाश करते हैं। शिवरात्रि के दौरान विशेष पूजा की जाती है।