छितकुल Chitkul...भारत का अंतिम गाँव
छितकुल:हिमाचल प्रदेश का किन्नौर जिले का यह गाँव शिमला से 245 km और सांगला से 30 km की दुरी पर स्थित है. खतरनाक दर्रा से गुजरना एक रोमांचिक यात्रा हो सकता है .छितकुल दुर्गम बासपा घाटी से गुजरते हुए समुंद्र तल से 3450 मीटर अंतिम और सबसे उंचा गाँव है.भारत तिब्बत सीमा पर बसा गाँव एक तरफ बासपा नदी की कोलाहल दूसरी तरफ हिमपर्वत के शिखर और तीसरी तरफ हरे घास के मैदान से घिरा है . हलक से जान निकल जाने वाली दुर्गम घाटी से गुजरते समय सैलानी दूसरी बार इस मार्ग से न गुजरने का संकल्प बरबस ले लेते है.
Shanadar
जवाब देंहटाएं