तिलिस्म चुनारगढ़ किला...मिर्जापुर

 देवकीनंदन खत्री की  तिलिस्म उपन्यास चंद्रकांता का मुख्य केंद्र चुनारगढ़ का किला के बारे में आप  सुने होगें।गंगा नदी के किनारे  मिर्जापुर जिला के दक्षिण में स्थित किला की अपनी अलग दास्तान है।चुनारगढ़ का किला के बारे में तिलिस्म और रहस्यमयी कहानियों खूब सुनने को मिलती है।

किला को किसने और कब बनवाया इसका तो कोई ठोस प्रमाण अभी तक उपलब्ध नही है परन्तु किला निर्माण को लेकर राजा विक्रमादित्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।किले का सबसे खूबसूरत हिस्सा 52 खंभों पर बना सोनवा मंडप है।किले में एक गहरी बाउली है जिसकी सीढिया पानी के अंदर जाती हैं।बंद तहखाने और अनेक गुप्त द्वार के कारण किले का रहस्य आज भी बरकरार हैं।वर्तमान समय में चुनारगढ़ किले का एक हिस्सा पुलिस ट्रेनिग सेंटर के रूप तब्दील हो चुकी हैं ।किले से गंगा नदी का विहंगम दृश्य देखा जा सकता हैं।



























टिप्पणियाँ